दिल्ली में बिजली की मांग 6500 मेगावाट के पार

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली में बिजली की मांग मंगलवार को 6500 मेगावाट के पार पहुंच गई। यह शहर में सोमवार के अब तक के सबसे ज्यादा मांग से अधिक हो गई।

दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड (डीटीएल) की वेबसाइट पर प्रदर्शित आंकड़े के अनुसार, बिजली की मांग मंगलवार को अपरान्ह 3.30 बजे 6526 मेगावाट तक पहुंच गई।

बिजली की मांग सोमवार को अब की सबसे ज्यादा 6361 मेगावाट रही, जो पिछले साल के इसी महीने के 6261 मेगावाट के रिकॉर्ड को पार कर गई।

हालांकि, सरकारी स्वामित्व वाली डीटीएल ने कहा कि वह ज्यादा मांग का सामना कर सकती है। डीटीएल बिजली आपूर्ति के लिए बुनियादी सुविधाएं बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।

डीटीएल के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हमने मांग में वृद्धि को सफलतापूर्वक पूरा किया है। हमारे पास 8000 मेगावाट से ज्यादा की मांग की बिना किसी परेशानी से आपूर्ति करने की क्षमता है। लंबे समय तक बिजली कटौती की कोई शिकायत नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493