खगोलविदों ने सबसे गर्म विशाल ग्रह का पता लगाया

वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। खगोलविदों ने अब तक के सबसे गर्म विशाल ग्रह की खोज की है, जिसका तापमान 4,300 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक है।

नेचर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, वास्तव में यह ग्रह जिसे केईएलटी-9बी नाम दिया गया है, कई सारे तारों से भी अधिक गर्म है।

शोध प्रमुख और कोलंबस के ओहिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर स्कॉट गॉडी ने कहा, “अब तक खोजे गए ग्रहों में यह सबसे गर्म गैस वाला विशाल ग्रह है।”

केईएलटी-9बी वृहस्पति से 2.8 गुणा बड़ा है, लेकिन इसका द्रव्यमान उससे आधा है।

यह रहने लायक तो बिल्कुल नहीं है, लेकिन गौडी का कहना है कि इसकी चरण स्थितियों का अध्ययन किया जाना चाहिए।

गॉडी ने कहा, “यह द्रव्यमान की विशिष्ट परिभाषा के मुताबिक एक ग्रह है, लेकिन इसका वातावरण किसी भी दूसरे ग्रह जैसा नहीं है, जिसे हमने अब तक देखा है, क्योंकि इसका तापमान काफी अधिक है।”

यह हमारे सूर्य से दोगुना बड़ा और दोगुना गर्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493