बीआई सॉफ्टवेयर का राजस्व 24.5 करोड़ डॉलर : गार्टनर

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। देश के बिजनेस इंटेलिजेंस (बीआई) सॉफ्टवेयर का राजस्व साल 2017 में 24.4 फीसदी वृद्धि के साथ 24.5 करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। मार्केट रिसर्च फर्म गार्टर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गार्टनर के विश्लेषकों ने यहां ‘गार्टनर डेटा एंड एनालिटिक्सि सम्मेलन’ में कहा, “इस अनुमान में बीआई प्लेटफार्म (पारंपरिक और आधुनिक दोनों बीआई प्लेटफार्म शामिल), डेटा साइंस प्लेटफार्म, एनालिटिक एप्लिकेशंस और सीपीएम सुइट्स से प्राप्त राजस्व शामिल है।”

गार्टनर के प्रमुख शोध विश्लेषक एहतेशाम जैदी ने एक बयान में कहा, “डेटा और विश्लेषण बाजार एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रहा है। डेटा प्रबंधन और विश्लेषण के लिए मशीन लर्निंग तकनीक को अपनाना, अधिक परिपक्व डेटा भंडारण और प्रसंस्करण और विश्लेषण समाधान आदि कुछ बड़े परिवर्तनों में से हैं।”

जैदी ने आगे कहा, “हम इसके अलावा क्लाऊड और हाइब्रिड डेटा प्रबंधन को तेजी से अपनाए जाते हुए देख रहे हैं, जो आधुनिक बीआई प्लेटफार्म्स का उद्भव है। स्मार्ट डेटा डिस्कवरी और सेल्फ-सर्विस डेटा तैयारी समाधानों के माध्यम से निवेश के अगले चक्र को गति मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा हम भारतीय कंपनियों द्वारा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) डेटा इंटीग्रेशन, डेटा मैनेजमेंट और एनालिसिस पर बड़ा ध्यान केंद्रित करते देख रहे हैं, खासतौर से उपभोक्ता पैकेज्स सामान (सीपीजी) और उत्पादन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, जिससे बाजार भी बढ़ रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493