बीजिंग, 13 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान की छत ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई।
रविवार को बचावकर्मियों को खदान में फंसे दो और खनिककर्मियों के शव मिले, जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 21 हुआ है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह दुर्घटना शनिवार को शाम लगभग 4.30 बजे शेन्मू शहर में बेजी माइनिंग कंपनी के लिजियागोउ कोयला खदान में हुआ।
इस हादसे के समय 84 लोग खदान में काम कर रहे थे, जिनमें से 66 को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath