दिल्ली में धुंधभरी सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में दर्ज की गई।

यहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 392 दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकरी ने कहा, “दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 93 फीसदी और दृश्यता 1,000 मीटर रही।

वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का औसत तापमान है जबकि अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493