बीजिंग, 12 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के दक्षिणपश्चिम ग्विझोउ प्रांत में एक कोयला खदान में कोयले और गैस में विस्फोट हो जाने से 10 मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुआन काउंटी के लौशिया कस्बे में स्थित कोयला खदान में विस्फोट मंगलवार रात 7.50 बजे के लगभग हुआ।
खदान में इस समय बचाव अभियान जारी है। अधिकारी विस्फोट की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath