सोफिया वर्गारा ‘द सिंपसंस’ की टीम में शामिल

लॉस एंजेलिस, 12 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वर्गारा लोकप्रिय एनिमेटेड टेलीविजन धारावाहिक ‘द सिंपसंस’ में बतौर अतिथि कलाकार शामिल होंगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 43 वर्षीया सोफिया ने धारावाहिक के नए संस्करण में नई स्कूल टीचर मिसेस बर्रेरा के किरदार को आवाज दी है, जिस पर सिंपसंस परिवार के बार्ट सिंपसंस का दिल आ जाता है।

सोफिया का किरदार मिसेस बर्रेरा धारावाहिक के ‘टीनेज म्यूटेंट मिल्क-कॉस्ड हर्डल्स’ में शामिल किया जाएगा, जिसमें 10 वर्षीय बार्ट अनजाने में एक पेय पदार्थ पी लेता है, जिससे उसके हार्मोस में गड़बड़ी पैदा हो जाती है, उसकी मूंछे निकल आती हैं और वह खुद को जवान समझने लगता है। ऐसे में जब मिसेस बर्रेरा से उसकी नजरें टकराती हैं, तो वह उनके प्यार में पड़ जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493