बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में जिनचेंग शहर में एक कोयला की खान में बाढ़ आने से 12 कर्मी फंस गए।
बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में जिनचेंग शहर में एक कोयला की खान में बाढ़ आने से 12 कर्मी फंस गए।
स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ वर्क सेफ्टी ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, शनिवार रात करीब 11 बजे जब यह घटना हुई तो उस वक्त 94 खनिक भूमिगत काम कर रहे थे। 82 खनिकों को निकाल लिया गया, जबकि 12 लोग फंस गए।
सलाना 9,00,000 टन उत्पादन क्षमता वाली यह खान स्थानीय सरकारी कोयला कंपनी द्वारा संचालित है।
स्थानीय अधिकारियों से इन फंसे हुए कर्मियों को निकालने और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा गया है। इस दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath