राम चरण के ‘ध्रुव’ किरदार के लिए शाकाहारी भोजन ने की मदद

चेन्नई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म ‘ध्रुव’ में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी की भूमिका निभा रहे अभिनेता राम चरण ने अपने किरदार के लिए शाकाहारी भोजन खाया और जोरदार तरीके से वर्कआउट किया।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया। किरदार में ढलने के लिए उन्हें जोरदार वर्कआउट करना पड़ा। वजन को बनाए रखने के लिए उन्होंने शाकाहारी भोजन करना शुरू कर दिया।”

सुरेंद्र रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘थानी ओरुवन’ का आधिकारिक रीमेक है।

फिल्म में नवदीप, राकुल प्रीत सिंह, पोसानी कृष्णा मुरली और अरविंद स्वामी भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत हिपहॉप तमीझा ने दिया है।

गीता आर्ट्स द्वारा फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493