चीन : खदान में विस्फोट, 11 मरे

बीजिंग, 6 जून (आईएएनएस)। चीन के लियाओनिंग प्रांत में लोहे की एक खान में मंगलवार को हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य के लापता होने की खबर है। जबकि बुधवार को 23 खनिकों को बचा लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह विस्फोट मंगलवार को लगभग शाम 4.10 बजे बेंक्सी में खदान के मुख पर उस समय हुआ, जब खनिकों ने 1000 मीटर गहरी खदान शाफ्ट में विस्फोटक डाला।

लिफ्ट के नष्ट होने से 25 खनिक खदान के अंदर ही फंस गए, और इनमें से अधिकांश को बुधवार तड़के निकाला गया। लेकिन दो लापता खनिकों की तलाश के प्रयास जारी हैं।

प्रशासन ने बताया कि बचाए गए खनिक सुरक्षित हैं, लेकिन पांच गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।

चीनी खदानें, जिनमें विशेषकर कोयला खदानें देश में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत हैं, दुनिया की सबसे खतरनाक खदानों में से हैं, तथा यहां दुर्घटना की संभावना सर्वाधिक रहती है। यद्यपि हालिया वर्षो में यहां दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी आई है।

चीन में कोयला खदानों में अकेले 2017 में 219 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 375 लोगों की मौत हुई। हालांकि यहां 2016 में हुईं मौतों की तुलना में यह संख्या 28.7 फीसदी तथा पिछले दशक की शुरुआत से लगभग 20 गुनी कम है, जब खदानों में दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष 7,000 लोगों की मौत होती थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493