बेंगलुरू एफसी लौटे रिनो एंटो

बेंगलुरू, 6 जून (आईएएनएस)। राइट बैक खिलाड़ी रिनो एंटो की एक बार भिर अपने पुराने क्लब बेंगलुरू एफसी में वापसी हुई है। क्लब ने बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

वह 2019 से 2020, दो साल तक बेंगलुरू के साथ रहेंगे। इससे पहले वो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब केरला ब्लास्टर्स के साथ थे।

वह पिछले सीजन में केरला के लिए खेले थे।

रिनो ने कहा, “मैं एक बार फिर उस क्लब में आकर खुश हूं जहां से मेरी अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं एक बार फिर बेंगलुरू एफसी की जर्सी में मैदान पर उतरने को लेकर उत्सुक हूं। उस क्लब का हिस्सा बनना आसान नहीं होता है जहां की प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा हो, लेकिन मैं हर तरह की चुनौती के लिए तैयार हूं।”

क्लब के साथ अपने पहले साल 2014 में रिनो ने आई-लीग का खिताब जीता था। वह 2015 और 2017 में फेडरेशन कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

क्लब के मुख्य संचालन अधिकारी मुस्तफा घोउस ने कहा, “रिनो को वापस अपने साथ जोड़कर हम काफी खुश हैं। वह हमारी टीम के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। वह क्लब के कप्तान भी रहे हैं। उनको क्लब के प्रशंसक भी काफी पसंद करते हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि प्रशंसक भी उनको लेकर काफी उत्साहित होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493