बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस)। चीन के यांग्त्जे नदी में एक जून को जहाज डूबने की घटना में मरने वालों की संख्या 434 हो गई है।
बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस)। चीन के यांग्त्जे नदी में एक जून को जहाज डूबने की घटना में मरने वालों की संख्या 434 हो गई है।
यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राहत कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह दो शव बरामद किए गए हैं, जिससे लापता लोगों की संख्या घट कर आठ हो गई है।
इस घटना में सिर्फ 14 लोगों को ही अब तक बचाया जा सका है।
जहाज ईस्टर्न स्टार में 456 यात्री सवार थे, जो 11 दिनी की यात्रा पर था। यह एक जून की रात तूफान के कारण पलट गया।
76.5 मीटर जहाज पिछले 20 सालों से संचालित था और इसमें 534 यात्रियों को ढोने की क्षमता है।
2014 में इसके रखरखाव का काम हुआ था और यह 25 अप्रैल 2016 तक यात्रा करने में सक्षम था।
चीन में रविवार को शोकसभा आयोजित की गई।
dharmpath.com dharmpath