लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स के बेटे चेस्टर उर्फ चेट की ब्रिटिश पुलिस को एक होटल के कमरे में तोड़फोड़ करने के आरोप में तलाश है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, लंदन के बाहर गैटविक हवाईअड्डे पर स्थित चार सितारा होटल में तीन महिलाओं ने रैपर चेस्टर (24) के साथ समय बिताने से इंकार कर दिया। इससे बौखलाकर उन्होंने होटल के एक कमरे में तोड़फोड़ कर 1,200 पाउंड की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
एक सूत्र के अनुसार, चेस्टर क्लब में समय बिताने के बाद एक ब्रिटिश अभिनेत्री एवं तीन महिला प्रचारकों के साथ वापस होटल गए। वह कार पार्किं ग करने के दौरान ही उदास थे। बाद में अपने कमरे में गए और हंगामा करने लगे।
सूत्र ने कहा, “चेस्टर ने उन महिलाओं से पूछा कि क्या वे उनके रात गुजारेंगी, लेकिन महिलाएं इसके लिए तैयार नहीं थी। इसलिए चेस्टर ने चिल्लाना एवं हंगामा करना शुरू कर दिया।”
dharmpath.com dharmpath