बिहार : ट्रक-स्कॉर्पियो में टक्कर, 7 की मौत

नवादा, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के ट्रक और बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, वजीरगंज थाना के डुमरांवा गांव से एक विवाह समारोह में शामिल होकर कई बाराती एक स्कॉर्पियो से वापस केना गांव लौट रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के केन्दुआ गांव के समीप सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक से स्कॉर्पियो टकरा गई।

मुफस्सिल थाना प्रभारी राकेश रंजन ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक केना गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को नवादा के सदर अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित कर दिया। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493