लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह का दो-दिवसीय लखनऊ दौरा सोमवार की जगह मंगलवार को शुरू होगा।
लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह का दो-दिवसीय लखनऊ दौरा सोमवार की जगह मंगलवार को शुरू होगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि आठ जून का उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब वह नौ जून की सुबह लखनऊ पहुंचेंगे।
पाठक ने बताया कि राजनाथ नौ जून को मनोज कुमार पांडेय सभागार रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में होने वाले विकास कायरें का शिलान्यास करेंगे। शाम चार बजे मोहनलाल गंज के सांसद कौशल किशोर के दुबग्गा स्थित आवास पर बालाजी मंदिर का उदघाटन करेंगे। शाम छह बजे आलम बाग में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि राजनाथ 10 जून को राजा सुहेलदेव की जयंती में शामिल होंगे और उसके बाद दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath