बीजिंग, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के चांगकिंग शहर में एक आदमी ने 46 लाख युआन (721,987 डॉलर) लाटरी में जीते। पत्नी को तलाक देने के एक दिन बाद उसे यह राशि मिली।
बीजिंग, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के चांगकिंग शहर में एक आदमी ने 46 लाख युआन (721,987 डॉलर) लाटरी में जीते। पत्नी को तलाक देने के एक दिन बाद उसे यह राशि मिली।
चाइना डॉट आर्ग के मुताबिक लुई शियांग नाम के इस आदमी को 26 फरवरी को लाटरी में जीता गया धन मिला। एक ही दिन पहले यानी 25 फरवरी को उसने पत्नी को तलाक दिया था।
कहानी में यहां एक मोड़ आ गया। महिला को यह बात समझ में आई कि लाटरी का टिकट उस वक्त खरीदा गया था जब वह शियांग की पत्नी थी। वह उसे अदालत ले गई और अपना हिस्सा मांगा। अदालत ने इस महीने के शुरू में फैसला दिया कि शियांग को अपनी पत्नी को 15 लाख युआन देने होंगे।
शियांग के विवाहेत्तर संबंध थे। इसी का असर उसकी शादी पर पड़ा था और नौबत तलाक तक पहुंची थी।
dharmpath.com dharmpath