चीन निर्मित पवनचक्कियों से रौशन हो रहा पाकिस्तान

इस संयंत्र से प्रतिदिन 10 लाख किलोवाट-घंटा बिजली का उत्पादन हो रहा है।

चीन की सरकारी नवीन ऊर्जा कंपनी के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि परियोजना का संचालन प्रतिदिन 20 घंटे से अधिक समय के लिए हो रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस संयंत्र से बिजली उत्पादन पिछले वर्ष नवंबर में शुरू हुआ और तब से लेकर अब तक यह लगभग 9.3 करोड़ किलोवाट-घंटा बिजली का उत्पादन कर चुका है।

49.5 मेगावाट क्षमता वाला यह संयंत्र चीन की मदद से पाकिस्तान में लगाया गया पहला विद्युत संयंत्र है। यह दोनों देशों द्वारा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के निर्माण की दिशा में किए गए कार्य का एक उदाहरण है।

पाकिस्तान के आर्थिक हालात को सुधारने में मदद करने तथा चीनी अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने के लिए चीन तथा पाकिस्तान ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493