उप्र : गिरफ्तार युवकों से जेल मिलने पहुंचे मौलाना जव्वाद

मौलाना कल्बे जव्वाद ने जेल पहुंच कर सभी गिरफ्तार किए गए जवानों का हाल चाल लिया और आरोप लगाया कि धारा 151 में मामूली मुचलकों पर रिहाई हो जाती है, लेकिन प्रशासन अत्याचार पर आमादा है। यही वजह है कि इन जवानों की रिहाई के लिए जमानत में इतनी शर्तें रखी गई हैं कि उनका रिहा होना मुश्किल हो रहा है।

शिया धर्मगुरु ने कहा कि धारा 151 में इतनी शर्तें नहीं रखी जाती हैं, जितनी प्रशासन ने इस मामले में रखी हैं। मौलाना कल्बे जव्वाद के साथ मौलाना शबाहत हुसैन, मौलाना जव्वार हुसैन और लइक आगा भी जेल में मुलाकात के लिए विशेष रूप से गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493