अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की विधवा नैंसी डेविस रीगन का रविवार को 94 वर्ष की उम्र में उनके लॉस एंजेलिस स्थित घर में निधन हो गया था।
चीन ने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह चीन-अमेरिका के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध थीं और उन्होंने दोनों देशों के संबंधों के विकास में सकारात्मक योगदान दिया।
राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन साल 1984 में चीन के छह दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान नैंसी रीगन भी उनके साथ थीं। दंपत्ति ने बीजिंग और शियान में ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया था।
dharmpath.com dharmpath