बर्लिन, 12 मार्च (आईएएनएस)। वेदाद इबिसेविक और निकलास स्टाह के गोलों की मदद से हेर्था बर्लिन ने शुक्रवार को खेले गए जर्मन लीग के 26वें दौर के मुकाबले में श्हाल्के को 2-0 से हरा दिया।
यह इस सीजन में बर्लिन की 13वीं जीत है। यह सितम्बर 2006 2006 के बाद श्हाल्के पर बर्लिन की पहली जीत है।
इस जीत ने बर्लिन को यूईएफए चैम्पियंस लीग सीट के और करीब ला दिया है। यह टीम अभी जर्मन लीग तालिका में तीसरे स्थान पर है।
दूसरी ओर, तालिका में नौवें स्थान पर काबिज श्हाल्के की यह इस सीजन में नौवीं हार है। तीसरे स्थान पर काबिज बर्लिन से उसके चार अंक कम हैं।
dharmpath.com dharmpath