ब्रिटिश फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस ने इससे पहले हांगकांग पर एक छमाही रपट जारी की थी।
इस रपट की प्रतिक्रिया में हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेशन रीज्न (एसएआर) में चीन के विदेश मंत्रालय (एमईए) के आयुक्त विभाग के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, “मैं दोहराना चाहता हूं कि हांगकांग चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। हांगकांग के मामले विशुद्ध रूप से चीन के आंतरिक मामले रहे हैं। विदेशी सरकारों को इन मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath