एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार इसकी जानकारी दी।
प्रेसिडेंशियल कम्युनिकेशन्स ऑपरेशन्स ऑफिस (पीसीओओ) के सचिव मार्टिन एंडनर ने कहा कि टास्क फोर्स का गठन 11 अक्टूबर को दुतेर्ते द्वारा हस्ताक्षर किए गए पहले प्रशासनिक आदेश में निहित है।
मीडियाकर्मियों के खिलाफ हिंसा को लेकर गठित टास्क फोर्स के अध्यक्ष न्याय सचिव और सह-अध्यक्ष पीसीओओ सचिव हैं। इसके सदस्यों में गृह व स्थानीय सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के सचिव, सॉलिसिटर जनरल, मानवाधिकार समिति के कार्यकारी निदेशक, फिलीपींस के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, फिलीपींस राष्ट्रीय पुलिस के महानिदेशक और राष्ट्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath