संयुक्त राष्ट्र के महासचवि बान की-मून ने सोमवार को कहा कि सीरिया सरकार व विपक्षी बलों के बीच संघर्ष विराम जारी है।
प्रवक्ता होंग ली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन ने संबंधित पक्षों द्वारा संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया है।
होंग ने कहा कि चीन उम्मीद करता है कि संबंधित पक्ष संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव और संघर्ष विराम तथा हिंसा को रोकने के लिए इंटरनेशनल सीरियन सपोर्ट ग्रुप (आईएससीजी) के चार विदेश मंत्रियों की फरवरी में म्यूनिख में बैठक के दौरान जारी संयुक्त विज्ञप्ति को लागू कर सकते हैं।
होंग ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, खासकर क्षेत्र के देश एक सकारात्मक व रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath