जिचांग, 11 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन ने शनिवार देर रात नई पीढ़ी का मौसम उपग्रह प्रक्षेपित किया। इसका प्रक्षेपण रात 12.11 बजे किया गया।
जिचांग, 11 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन ने शनिवार देर रात नई पीढ़ी का मौसम उपग्रह प्रक्षेपित किया। इसका प्रक्षेपण रात 12.11 बजे किया गया।
चीन की दूसरी पीढ़ी का मौसम उपग्रह फेंग्युन-4 ऊंची कक्षा में देश का पहला परिमाणात्मक दूरसंवेदी उपग्रह भी है।
इस उपग्रह को चीन के दक्षिण-पश्चिम सिचुआन प्रांत में स्थित जिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। इसे लांग मार्च-3बी रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया।
इसे चीन के लांच मार्च रॉकेट श्रृंखला के 242वें मिशन के रूप में अंकित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath