ब्रसेल्स के एक औद्योगिक समूह ने बुधवार को कहा कि चीन ने अपनी आधी नई पवन ऊर्जा क्षमता को बीते साल दुनियाभर में स्थापित किया था, जिससे रिकॉर्ड 30.5 गीगावाट (जीडब्ल्यू) बिजली उत्पादन कर कुल उत्पादन को 145.15 गीगावाट तक पहुंचा दिया, जबकि यूरोपीय संघ ने मात्र 6 गीगावाट की वृद्धि की, जिससे उसका कुल उत्पादन 141.6 मेगावाट हुआ।
प्रदूषण को सीमित करने व वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए चीन नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा है। पवन ऊर्जा सस्ती विद्युत प्रौद्योगिकी है।
समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ के मुताबिक, जीडब्ल्यूईसी के महासचिव स्टीव सायर ने कहा कि साल 2015 बड़े बाजारों जैसे चीन, अमेरिका, जर्मनी व ब्राजील के लिए एक बड़ा साल था, जिसने रिकॉर्ड कायम किया।
dharmpath.com dharmpath