विदेश मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शनिवार रात पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान जिले की एक दरगाह में हुए विस्फोट में करीब 60 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और मृतकों व घायलों के परिजनों के लिए संवेदना जाहिर की। उन्होंने कहा, “हम बहुत आहत हैं कि इतने लोग मारे गए और घायल हो गए।”
उन्होंने कहा कि चीन आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है और मजबूती से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय स्थिरता और लोगों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान का समर्थन जारी रखेगा।
dharmpath.com dharmpath