चीन ने बाजार में गिरावट रोकने का भरोसा दिलाया

बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में पिछले दिन जून 2007 के बाद एक दिन में हुई सबसे बड़ी गिरावट के बाद चीन ने शेयर बाजार में स्थिरता लाने का संकल्प लिया है।

समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने विश्लेषकों के हवाले से कहा कि चीन प्रतिभूति नियामकीय आयोग (सीएसआरसी) शेयर बाजारों में स्थिरता लाने के लिए लगातार कदम उठाएगा।

विश्लेषकों के मुताबिक, यह गिरावट इस डर के कारण हुई होगी कि सरकार बाजार को थामने की कोशिश बंद कर देगी।

मीडिया रपट के मुताबिक, सीएसआरसी ने यह भी कहा कि बुरे इरादे से की गई शॉट सेलिंग की संभावना पर गौर किया जाएगा और आम लोगों से ऐसा करने वालों की पहचान करने में की जाने वाली मदद का स्वागत किया जाएगा तथा गुनहगारों को कठोर दंड दिया जाएगा।

सोमवार को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में 345.35 अंकों की गिरावट हुई थी और यह 3,725.56 पर बंद हुआ था। शेंझेन कंपोनेंट सूचकांक 1,025.46 अंकों या 7.59 फीसदी गिरावट के साथ 12,493.05 पर बंद हुआ था।

शेंझेन की यिंग्डा सिक्युरिटीज के मुख्य अर्थशास्त्री ली डेक्सियाओ ने कहा कि कमजोर आर्थिक आंकड़े इस गिरावट का एक छोटा कारण है।

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, सोमवार को उन्होंने कहा, “प्रमुख कारण यह है कि दोनों शेयर बाजारों में कुछ शेयरों का मूल्य अभी वाजिब से काफी अधिक है, इसलिए बाजार में गिरावट आई है।”

12 जून से जारी गिरावट को थामने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिसमें मार्जिन कारोबार में कुछ ढील देना, प्रमुख शेयरधारकों पर छह महीने तक शेयर बेचने पर पाबंदी और बुरे इरादे से किए शॉर्ट सेलिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई शामिल है।

बैंक ऑफ कम्युनिकेशंस के एक विश्लेषक लियु जुएझी ने कहा, “यदि बाजार में गिरावट जारी रहती है, तो सरकार बाजार को संबल देने के लिए कुछ और कदम उठाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493