न्यूयार्क हवाईअड्डे का पुनर्निर्माण होगा

न्यूयार्क, 28 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूयार्क के गवर्नर एंड्र कुओमो ने कहा कि शहर के ला गार्जिया हवाईअड्डे को 2021 तक पूर्णत: नए सिरे से बनाया जाएगा। यह जानकारी एक मीडिया रपट से मिली।

न्यूयार्क टाइम्स की रपट के मुताबिक, हवाईअड्डे का संचालन करने वाले पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयार्क एंड न्यूजर्सी ने कहा है कि पुनर्निर्माण पर करीब चार अरब डॉलर खर्च आएगा। इसका सेंट्रल टर्मिनल भवन तोड़कर उसकी जगह नया टर्मिनल भवन बनाया जाएगा और उसके प्रवेश द्वार का आकार बड़ा किया जाएगा।

यह हवाईअड्डा अमेरिका के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक है।

योजना के मुताबिक, नया हवाईअड्डा भवन पार्कवे के अधिक करीब होगा।

इसके तहत दो मील लंबा नया टैक्सी वे बनाया जाएगा।

काम अगले साल शुरू होगा और इसका एक पहला हिस्सा यात्रियों के लिए 2019 में खोल दिया जाएगा।

इसे अभी अमेरिका के सबसे खस्ताहाल हवाईअड्डे में शुमार किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493