चीन ने बिजली खपत का अनुमान घटाया

बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन विद्युत परिषद (सीईसी) ने अर्थव्यवस्था में गिरावट के आधार पर साल 2015 में देश में बिजली खपत का अनुमान घटा दिया है।

सीईसी के उपमहासचिव उयांग चांगयू ने कहा कि सीईसी को जून में दो प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में इस साल बिजली की खपत में वार्षिक तौर पर एक प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

उन्होंने उम्मीद से कमजोर आर्थिक विकास दर और साल की तीसरी तिमाही के कमजोर आंकड़ों की वजह से इस अनुमान में कटौती की है, जबकि चौथी तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था में सुधार का अनुमान लगाया गया है।

साल 2011 में चीन की बिजली खपत 11.9 प्रतिशत, 2012 में 5.6 प्रतिशत, 2013 में 7.5 प्रतिशत और 2014 में 3.8 प्रतिशत बढ़ी है।

राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती तीन तिमाहियों में बिजली खपत सालाना आधार पर 0.8 प्रतिशत बढ़कर 4,130 अरब किलोवाट प्रति घंटा हो गई है।

उयांग ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र की बाजार भागीदारी औद्योगिक क्षेत्र से अधिक है। देश की कुल ऊर्जा खपत जीडीपी की प्रति इकाई तेजी से घट रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2015 की शुरुआती तीन तिमाहियों में जीडीपी की प्रति इकाई ऊर्जा खपत सालाना आधार पर 5.7 प्रतिशत घटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493