नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत के चरमपंथी तत्व दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार नहीं चाहते।
रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, बासित ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान बातचीत के जरिए आतंकवाद और कश्मीर सहित सभी मुद्दे सुलझाना चाहता है।
पाकिस्तानी राजदूत ने भारत में बढ़ रही हिंसक घटनाओं पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों पर चरमपंथी हिंदुओं के हमले चिंताजनक हैं।
उन्होंने कहा, “भारत के इन चरमपंथी तत्वों की वजह से दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के प्रमुखों के बीच निर्धारित बैठक बाधित हुई है।”
dharmpath.com dharmpath