ली ने बुधवार को अपने संदेश में कहा कि हाल के वर्षो में चीन, ब्रिटेन संबंधों में विकास हुआ है।
दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय दौरों, सहयोग में विकास और दोनों पक्षों के लोगों के बीच अधिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान हुआ है। चीन ने दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि चीन द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए ब्रिटेन के साथ काम करने को तैयार है ताकि इससे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिल सके।
ली ने कहा कि चीन हांग्झू में सितंबर में जी20 सम्मेलन में थेरेसा मे के शामिल होने की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच वार्षिक बैठक का नया दौर जल्द ही होने की उम्मीद जताई।
dharmpath.com dharmpath