नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आईटी कर्मचारी जिगिशा घोष हत्या मामले में तीन लोगों को दोषी करार दिया है। जिगिशा की 2009 में हत्या कर दी गई थी।
हत्याकांड का घटनाक्रम :-
18 मार्च, 2009 : दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने घर के निकट सुबह चार बजे के आसपास कैब से उतरने के बाद जिगिशा को अगवा किया गया।
20 मार्च, 2009 : जिगिशा का शव हरियाणा के सूरजकुंड के निकट एक जगह से बरामद किया गया।
23 मार्च, 2009 : हत्याकांड में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
जून 2009 : दिल्ली पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
15 अप्रैल, 2010 : मामले की सुनवाई शुरू हुई।
5 जुलाई, 2016 : दिल्ली की अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा।
14 जुलाई, 2016 : दिल्ली की अदालत ने तीन लोगों को दोषी करार दिया।
dharmpath.com dharmpath