चीन ने मानवयुक्त अंतरिक्षयान शेन्झू-11 का प्रक्षेपण किया

लांग मार्च-2एफ रॉकेट से इस अंतरिक्ष यान को स्थानीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे जिउकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। यह अंतरिक्ष यान दो अंतरिक्ष यात्रियों 49 वर्षीय जिंग हाइपेंग और 37 वर्षीय चेन दोंग को लेकर गया है। हाइपेंग पहले भी दो बार अंतरिक्ष यात्रा कर चुके हैं।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह अंतरिक्ष यान दो दिनों के भीतर अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगयोंग-2 के साथ जुड़ जाएगा। अंतरिक्ष यात्री 30 दिनों के लिए अंतरिक्ष प्रयोगशाला में रहेंगे, जो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अंतरिक्ष में रुकने की सबसे लंबी अवधि होगी।

इसे और पूर्व के प्रक्षेपणों को चांद तथा मंगल पर भी मानवयुक्त मिशन भेजे जाने की संभावना के रूप में देखा जा रहा है।

चीन ने अगले कुछ वर्षो में तियांगयोंग-2 अंतरिक्ष प्रयोगशाला के विस्तार की योजना बनाई है। इसके लिए वह कुछ अतिरिक्त मॉड्यूल भेजेगा। उम्मीद की जा रही है कि यह 2022 तक पूरी तरह काम करना शुरू कर देगी।

रूस और अमेरिका के बाद चीन मानवयुक्त मिशनों वाला तीसरा देश हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493