पाकिस्तान में 2 बसों की टक्कर में 27 की मौत (लीड-1)

इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को दो यात्री बसों की टक्कर हो गई, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 अन्य घायल हो गए।

‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना रहीम यार खान जिले के खानपुर इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि एक बस कराची से बहावलपुर जा रही थी, जबकि दूसरी फैसलाबाद से सादिकाबाद जा रही थी।

रहीम यार खान पुलिस प्रवक्ता अशरफ नवाज ने बताया कि दुर्घटना बेहद भयावह हुई। वाहनों को काटने के बाद ही शवों और घायलों को निकाला जा सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493