चीन ने मेरीटाइम लेबर कन्वेंशन, 2006 को दी मंजूरी

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी ने द्विमासिक सत्र में कन्वेंशन की मंजूरी की घोषणा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कन्वेंशन के तहत चीन में समुद्री कर्मचारियों को बुढ़ापा, चिकित्सा, काम से संबंधित चोट, बेरोजगारी व प्रसव बीमा की पेशकश की जानी चाहिए।

घोषणा के मुताबिक, वर्तमान में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) तथा मकाओ एसएआर पर एमएलसी 2006 लागू नहीं होता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन द्वारा साल 2006 में एमएलसी 2006 पारित किया गया था, जो 20 अगस्त, 2013 को प्रभाव में आया। 25 मार्च, 2015 तक कुल 66 देश कन्वेंशन को मंजूरी दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493