चीन ने मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात का संकेत दिया

बीजिंग, 31 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को संकेत दिया कि अगले सप्ताह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होने की उम्मीद है।

बीजिंग, 31 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को संकेत दिया कि अगले सप्ताह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होने की उम्मीद है।

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों नेता मिलेंगे, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “बहुपक्षीय बैठकों के दौरान द्विपक्षीय बैठकों का आयोजन किया जाता रहा है। यदि समय की इजाजत हुई तो चीन उचित व्यवस्था करेगा।”

यदि मोदी व शी जिनपिंग की मुलाकात हुई तो ऐसा दो महीने से ज्यादा समय तक चले डोकलाम गतिरोध के खत्म होने के बाद होगा। इस गतिरोध से दोनों देशों के संबंधों में खटास बढ़ गई थी।

ब्रिक्स की वार्षिक बैठक चीन के शहर शियामेन में 3 सितंबर को शुरू होगी।

अगर बैठक हुई तो यह मोदी व शी के बीच इस साल तीसरी बैठक होगी।

इनकी पिछली बैठक शंघाई सहयोग संगठन की अस्ताना में जून में हुए सम्मेलन में हुई थी। वे सीमा विवाद के बाद बीच अनौपचारिक तौर से जर्मनी में जी-20 के दौरान मिले थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493