बॉलीवुड सितारों ने राजकुमार राव को 33वें जन्मदिन पर बधाई दी

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारों ने गुरुवार को अभिनेता राजकुमार राव को जन्मदिन की बधाई दी। वह 33 वर्ष के हो गए हैं। बॉलीवुड हस्तियों ने अपने संदेश में राव की अभिनय क्षमता की भरपूर सराहना की है।

नई फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में अभिनय के लिए सराहे जा चुके राजकुमार वर्तमान में पोलैंड में सुभाष चंद्र बोस पर आधारित वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा, वह फन्ने खां जैसी अन्य फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

सितारों ने ट्विटर पर राजकुमार को बधाई दी :

हंसल मेहता : मेरे खास मित्र राजकुमार राव को जन्मदिन की बधाई। मैं भाग्यशाली हूं कि आप मेरे जीवन में हैं।

निमरत कौर : इंडिया के राजभोग को जन्मदिन की बधाई। राजकुमार राव आप निर्बाध हैं, अवास्तविक होने की हद तक बेहतर हैं।

अदिति राव हैदरी : मेरे पसंदीदा को जन्मदिन की बधाई। यह वर्ष शानदार रहे। बहुत-बहुत प्यार, ‘न्यूटन’ का बेसब्री से इंतजार। आप सर्वश्रेष्ठ हैं। राजकुमार राव।

आयुष्मान खुराना : अद्भुत अभिनेता और सुपर अद्भुत इनसान राजकुमार राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

दीया मिर्जा : हमारी पीढ़ी के बेहतरीन कलाकारों में से एक को जन्मदिन की बधाई! उम्मीद है यह वर्ष आपके लिए अवसरों और सराहना से भरपूर हो। राजकुमार राव।

मिलाप झवेरी : राजकुमार राव को जन्मदिन की बधाई, उम्मीद है आपका दिन अद्भुत और वर्ष सफल और शानदार रहे।

रकुल प्रीत : हैप्पी बर्थडे राजकुमार राव। सभी चीजों के लिए आपको बधाई।

मनीष पॉल : राजकुमार राव को जन्मदिन की बधाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493