चीन ने रक्षा बजट 7.6 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की

बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने शनिवार को रक्षा बजट में 7.6 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की। यह पिछले छह साल में रक्षा बजट में सबसे कम वृद्धि है।

चीन ने आर्थिक गतिरोधों और पिछले साल सेवारत लोगों की संख्या में भारी गिरावट के बीच रक्षा बजट में इस वृद्धि की घोषणा की है।

चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र में पेश बजट रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की योजना 2016 का रक्षा बजट 7.6 प्रतिशत बढ़ाकर 954 अरब युआन (लगभग 146 अरब डॉलर) करने की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिछले साल रक्षा बजट में 10.1 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

चीन इस बढ़ोतरी के बाद रक्षा पर सर्वाधिक खर्च करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।

चीन के सैन्य खर्च में 2011 से 2015 के दौरान दोहरे अंकों में बढ़ोतरी की गई है। देश में 2010 में रक्षा बजट 7.5 प्रतिशत बढ़ा था।

मुख्य शोधकर्ता जनरल चेन झू ने चीन की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर समाचार एजेंसी सिन्हुआ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “रक्षा बजट में दोहरे अंकों की वृद्धि के बाद 10 प्रतिशत से कम की बढ़ोतरी करना एक विवेकपूर्ण कदम है।”

सरकार ने इस साल के विकास दर का लक्ष्य 6.5 प्रतिशत से सात प्रतिशत के दायरे में रखा है, जबकि पिछले साल यह लगभग सात प्रतिशत था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493