चीन में 2016 में 1 करोड़ रोजगारों का सृजन होगा

बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने 2016 में एक करोड़ नए रोजगारों के सृजन और पंजीकृत शहरी बेरोजगारी दर 4.5 प्रतिशत के दायरे में बनाए रखने का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री ली केकियांग ने शनिवार को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र के दौरान सरकार के कार्य विवरण को पेश किया।

इन लक्ष्यों में पिछले साल के मुकाबले बदलाव नहीं किया गया है। संपत्ति बाजार में गिरावट, उद्योगों की जरूरत से अधिक क्षमता और कमजोर वैश्विक मांग की वजह से अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ा है।

पिछले साल देश की अर्थव्यवस्था 6.9 प्रतिशत बढ़ी थी।

2016 का विकास दर का लक्ष्य 6.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत के बीच रखा गया है।

चीन की अर्थव्यवस्था परिवर्तन के बुरे दौर में है। यह निवेश से हटकर घरेलू खपत, सेवाओं और नवाचारों पर केंद्रित हो गई है।

इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए देश को सरकारी उद्यमों विशेष रूप से कोयला और इस्पात क्षेत्रों में कटौती करनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493