धुएं के सफदे बादलों के बीच आकाश को चीरते हुए इस रॉकेट के पिछले हिस्से से आग की लपटे निकल रही थीं, जो अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए अद्भुत नजारे जैसी थी। इस प्रक्षेपण का दीदार करने वालों ने तालियां बजाकर प्रक्षेपण की सफलता पर अपनी खुशियों का इजहार किया।
प्रक्षेपण के कुछ ही समय बाद चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य कमांडर झांग युकशिया ने प्रक्षेपण की सफलता की घोषणा की।
प्रक्षेपण के कुछ ही सेकंड बाद रॉकेट का पेलोड अलग हो गया और कक्षा में प्रवेश कर गया।
वेनचांग स्थल से यह पहला और चीन के लांग मार्च वाहक रॉकेट श्रृंखला का यह 230वां प्रक्षेपण है।
इस मिशन का उद्देश्य इस नए वाहक रॉकेट की डिजाइन, प्रदर्शन और अंतरिक्ष अभियानों के लिए प्रक्षेपण स्थल की निष्पादन क्षमता का मूल्यांकन करना है।
dharmpath.com dharmpath