लॉस एंजेलिस, 26 जून (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की गुप्त टेप से खुलासा हुआ है कि वह मरहूम गायक प्रिंस से ईष्र्या करते थे और उनसे दूर भागते थे।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड की गई टेप की प्रतिलिपि में जैक्सन ने प्रिंस को ‘घटिया’ और ‘नीच’ कहा।
उन्होंने एक रिकॉर्डिग में कहा, “मुझे प्रिंस से तुलना कतई नहीं सुहाती है।”
उन्होंने कहा, “मैंने बहुत कम उम्र से स्वयं को साबित किया है। यह ठीक बात नहीं है। उन्हें लगता है कि मैं उनका दुश्मन हूं..वह इस तरह के हैं, जो आत्महत्या या कुछ और कर सकते हैं।”
जैक्सन ने आगे कहा, “वह बहुत बदतमीज है और मैं जिन बदमिजाज लोगों से मिला हूं, उनमें से एक है। प्रिंस में होड़ करने की आदत है। वह मेरे परिवार के प्रति बहुत धूर्त एवं नीच है।”
किंग ऑफ पॉप ने टेप में खुद के परिवार की भी आलोचना की है। जैक्सन का 2009 में निधन हो गया, जबकि प्रिंस इस साल मई में चल बसे।
dharmpath.com dharmpath