1975 का आपातकाल देश के लिए काला दिन : मोदी

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 1975 के आपातकाल को देश के लिए काला दिन करार देते हुए कहा कि वह खुश हैं कि देश के लोगों ने हमेशा ही लोकतंत्र को प्राथमिकता दी है।

मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 21वें संस्करण में कहा, “मैं खुश हूं कि मेरे देश के लोगों ने हमेशा ही लोकतंत्र को महत्व दिया है। एक समय था, जब लोगों की आवाज दबा दी गई थी, लेकिन आज लोग सरकार के कामकाज को लेकर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।”

मोदी ने कहा कि लोग अब संपूर्ण लोकतंत्र में हैं। 1975 में एक समय था, जब लोगों की आजादी छीन ली गई थी और लगभग 1,000 राजनीतक कार्यकर्ताओं तथा छात्र नेताओं को बिना किसी कारण के जेल में डाल दिया गया था।

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र ने हमें ताकत दी है, लेकिन 25-26 जून, 1975 लोकतंत्र के लिए काली रात थी। मैंने हमेशा लोगों से लोकतंत्र में पूर्ण विश्वास का आग्रह किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493