चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने सोमवार को उत्तर कोरिया के 13 नागरिकों के लापता होने की खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, “इन नागरिकों ने वैध पासपोर्टों के साथ चीन में प्रवेश किया और कानूनी रूप से चीन से प्रस्थान भी कर गए।”
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के 13 नागरिक किसी अन्य देश के रेस्तरां से दक्षिण कोरिया पहुंचे थे, जो बाद में लापता बताए जा रहे थे।
लु ने कहा, “चीन हमेशा ही अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू कानून के साथ-साथ मानवीय सिद्धांत के मुद्दे के साथ उचित बर्ताव करेगा। यह हमारी नीति है।”
dharmpath.com dharmpath