कैरेबियाई टीम की सफलता सीपीएल में तेजी लाएगी : गुपटिल

जार्जटाउन (गयाना), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। गयाना एमेजॉन वॉरियर्स टीम के नवनियुक्त कप्तान न्यूजीलैंड के मार्टिन गुपटिल ने कहा है कि टी-20 विश्व कप में कैरेबियाई टीम की खिताबी सफलता से कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में तेजी और रोमांच आएगा।

सीपीएल का आयोजन 29 जून से होना है। गुपटिल ने कहा कि वह इस लीग का कैरेबियाई क्रिकेट पर अच्छा असर होता देख रहे हैं।

समाचार एजेंसी सीएमसी ने गुपटिल के हवाले से लिखा है, “मैं कैरेबियाई टीम को विश्व खिताब जीतने पर बधाई देना चाहता हूँ। उनका प्रदर्शन शानदार रहा और मेरा मानना है कि कैरेबियाई टीम की इस सफलता का असर सीपीएल पर भी दिखा और इस कारण इस लीग में रोमांच और तेजी आएगी।”

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। दूसरी बार यह खिताब जीतने वाली यह पहली टीम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493