काठमांडू, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी नेपाल में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बस खोटांग जिले से राजधानी काठमांडू आ रही थी और उसी दौरान महादेवस्थान में सड़क से 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हादसे में 12 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।”
मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। यात्रियों की संख्या के बारे में फिलहाल पुख्ता जानकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार, बस में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे।
dharmpath.com dharmpath