विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कैंग ने यह टिप्पणी एक दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में उन रिपोटरे की प्रतिक्रिया पर की, जिसके तहत कहा गया था कि आठ फरवरी को ट्रंप ने पत्र भेजकर शी जिनपिंग और चीन के नागरिकों को लैंटर्न महोत्सव की शुभकामनाएं दी थीं और एक रचनात्मक संबंध विकसित करने के लिए चीन के साथ काम करने की उम्मीद जताई।
लू के अनुसार, “चीन, अमेरिका के साथ संबंध विकसित करने को काफी महत्व देता है। सहयोग ही चीन व अमेरिका के लिए सही विकल्प है।”
dharmpath.com dharmpath