मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन ने चार सितंबर को इस प्रोटोकॉल को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया। इस तरह चीन इस प्रोटोकॉल को स्वीकार करने वाला 13वां देश बन गया है। डब्ल्यूटीओ में चीन के राजदूत यू जियानहुआ ने महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो को स्वीकृति-पत्र सौंप दिया।
व्यापार सुविधा समझौता डब्ल्यूटीओ के दो-तिहाई सदस्यों द्वारा घरेलू स्तर पर मंजूरी दे दिए जाने के बाद लागू होगा।
चीन ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने और व्यापार लागत में कटौती के लिए डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों से इस प्रोटोकॉल को जल्द से जल्द अपनाने का आह्वान किया है।
dharmpath.com dharmpath