पोलो : एफआईपी एरेना यूरोपीयन चैम्पियनशिप बाकू में शुरू

बाकू, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। एफआईपी एरेना पोलो यूरोपीयन चैम्पियनशिप के पहले संस्करण की शुक्रवार को बाकू में शुरुआत हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चार से 12 सितम्बर तक चलने वाली इस चैम्पियनशिप में 72 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी अजरबैजान, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, इटली, जर्मनी और स्पेन से हैं।

इस टूर्नामेंट का आयोजन वर्ल्ड पोलो एसोसिएशन ने एजरबैजान इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन, एआरएएफ इलीट हार्स एंड पोलो क्लब तथा पोलो क्लब बिना के साथ मिलकर किया है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी आउटडोर सैंड एवं ग्रास वेन्यूज पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल पोलो (एफआईपी) ने दिसम्बर 2014 में अजरबैजान को इस चैम्पियनशिप की मेजबानी सौंपी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493