चेन के मुताबिक, चीन ने 12वीं पंचवर्षीय योजना में निर्धारित की गई प्रदूषण में कटौती के लक्ष्यों को तय समयसीमा से छह महीने पहले ही हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया, “पर्यावरण में सुधार केवल तभी संभव है जब प्रदूषण को 30 से 50 प्रतिशत तक कम किया जा सके।”
चेन के मुताबिक, पानी में मौजूद जैविक प्रदूषकों सल्फर डाईऑक्साइट और केमिकल ऑक्सीजन डिमांड (सीओडी) का उत्सर्जन 2010 में 10.1 प्रतिशत से 2014 में घटकर 12.9 प्रतिशत हो गया है। अमोनिया नाइट्रोजन और नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन भी घटकर 9.8 प्रतिशत और 8.6 प्रतिशत हो गया है। चेन ने बताया कि चार प्रमुख प्रदूषकों का उत्सर्जन भी 2015 की पहली छमाही में घटा है।
चीन ने 12वीं पंचवर्षीय योजना (2010-2015) में 2010 के स्तरों की तुलना में सीओडी और सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन में आठ प्रतिशत और अमोनिया नाइट्रोन और नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन में 10 प्रतिशत की कटौती करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि चीन में अम्लीय वर्षा से प्रभावित होने वाला क्षेत्र भी 1990 के दशक की तुलना में कम हो गया है, जबकि जल गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
dharmpath.com dharmpath