नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूसलाधार बारिश और बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु राज्य को रविवार को मदद का आश्वासन दिया।
मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार ने तमिलनाडु को पूरी मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।”
बीते कुछ सप्ताहों में तमिलनाडु के चार जिले-चेन्नई, कडलूर, कांचीपुरम और तिरूवल्लुर मूसलाधार बारिश की चपेट में आए।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने 23 नवंबर को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार से 8,481 करोड़ और तुरंत राहत के लिए 2,000 करोड़ रुपये की मदद मांगी थी।
मोदी ने निर्देश दिया था कि तमिलनाडु को 939.63 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो कार्यक्रम में कहा, “मुझे तमिलनाडु पर पूरा भरोसा है। यह उठ खड़ा होगा। केंद्र सरकार की टीमें वहां मदद करने के लिए तैयार हैं।”
dharmpath.com dharmpath